ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Pharmacopoeia Commission for Indian Medicine & Homoeopathy, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार में मंगलवार 10 मार्च को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त, वेव सिटी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित पुरुष/महिला अधिकारी/कर्मचारियों को मिशन शक्ति अभियान, सुरक्षा संबंधी अधिकारों, ऑपरेशन प्रहार, डायल-112, कानूनी प्रावधानों तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

एसीपी प्रियाश्री पाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ने और सशक्तिकरण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की जानकारी दी।



Share To:

Post A Comment: