ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार 11 मार्च को पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण, आगामी परीक्षा एवं त्योहार के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सर्किल सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु –
ऑपरेशन प्रहार: अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान की प्रगति पर विचार किया गया और इसे और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर दिशा-निर्देश दिए गए।
आगामी परीक्षा: परीक्षा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंधों पर चर्चा की गई।
विवेचना निस्तारण : लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गई।
निरोधात्मक कार्यवाही एवं अपराधों की समीक्षा की गई।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था: आगामी त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए ठोस एवं प्रभावी रणनीतियाँ लागू की जाएँ।





Post A Comment: