ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
उत्तर पूर्वी जिले में अवैध हथियारों और गोला बारूद की सप्लाई में शामिल लोगों के बारे में लगातार खुफिया जानकारी एकत्र कर रही पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। स्पेशल स्टाफ एनईडी टीम में शामिल एसआई पवन, एएसआई दीपक, हेड कांस्टेबल सुशील और विजय, कांस्टेबल परमजीत सिंह ने इंस्पेक्टर धीरज कुमार आईं सी, स्पेशल स्टाफ एनईडी की देखरेख में वेलकम थाना क्षेत्र झील के पास से एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है, और एक साथी खुर्जा बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से तीन सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम द्वारा शुरुआती तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस थाना वेलकम में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल उम्र 20 वर्ष पुत्र मोहम्मद कमर निवासी न्यू सीलमपुर के रूप में हुई है।
आरोपी सोहेल ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने साथी के बारे में बताया। उसकी निशान देही पर एक और साथी जिसका नाम एहसान उम्र 28 वर्ष पुत्र जाहिद अली निवासी बारां दरी मोहल्ला खुर्जा जिला बुलंदशहर को भी आरोपी के ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल पांच कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा जांच में आरोपी एहसान पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल पाया गया। पुलिस आरोपियों के अन्य मामलों में शामिल होने की जांच कर रही है।




Post A Comment: