ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
नई दिल्ली। शाहदरा थाना क्षेत्र मे एक क्रेन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी सवार युवक और युवती स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिसके बाद क्रेन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि युवक का इलाज जीटीबी अस्पताल मे चल रहा है।
मामला 16 मार्च रात करीब 10:22 शाहदरा फ्लाईओवर का है। दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन ड्राइवर को पकड़ लिया। शाहदरा पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसडीएम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवती की पहचान 28 वर्षीय निशा पुत्री सुरेंद्र पाल के रूप मे हुई है। वह अशोक नगर मे ब्यूटी पार्लर चलाती थी और नन्द नगरी के बी-5, मकान नंबर 330 मे अपने माता पिता के साथ रहती थी। युवती शादीशुदा थी लेकिन पति से अनबन होने की वजह से पिछले 5 वर्षो से अपने मायके मे ही रह रही थी। सोमवार की रात वह एक अन्य युवक साबिर उम्र 30 वर्ष पुत्र इदरीश अल्वी निवासी ए 301 जवाहर पार्क साहिबाबाद गाजियाबाद के साथ मार्किट कुछ सामान खरीदने गयी थी। जब वह रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय श्यामलाल कॉलेज वाले फ्लाईओवर पर पहुंची, तभी पीछे से एक क्रेन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर उन्हें कुचल दिया। निशा और साबिर को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने निशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि साबिर का इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद लोगो ने आरोपी क्रेन ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बॉबी उम्र 25 वर्ष पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम नागवाई के रूप में हुई। आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। अभी मृतका की शादी को पांच साल नहीं हुए थे। इसलिए मामले की जांच एसडीएम द्वारा की जा रही है।




Post A Comment: