ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता हरीश चौहान। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार 17 मार्च को मोदीनगर में बड़ी कार्रवाई की गई। 

प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0004941 में वादी अजित यादव व राज यादव द्वारा खसरा सं0-836 ग्राम-डिडोली (निवाडी) मोदीनगर गाजियाबाद में लगभग 2000 वर्ग मी क्षेत्रफल में टीन शेड डाले जाने हेतु पिलर व कैची का कार्य किया जा रहा है। फैक्ट्री पूर्व से शेष भूमि में वी0के0 इलैक्ट्रीकल के नाम से संचालित है। वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0005026 में वादी नीरज त्यागी व नितेश त्यागी पुत्र श्याम सिंह द्वारा नगर पालिका मार्किट के सामने निवाड़ी रोड़ मोदीनगर गाजियाबाद पर लगभग 6000 वर्ग मी क्षेत्रफल में विवाह मंडप का निर्माण किया जा रहा है। 

वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0004953 में वादी डॉ गौरव गर्ग द्वारा पिलर नं0-1219 के सामने मोदीनगर, गाजियाबाद में लगभग 150 वर्ग मी क्षेत्रफल के प्लाट में खुदाई कर बेसमेन्ट का निर्माण/चिनाई कार्य किया जा रहा है। एवं वाद सं0-जी.डी.ए./अ.नि./2026/0004925 में वादी नरेश शर्मा व मुकेश शर्मा आदि द्वारा खसरा सं0-704 (पिलर नं0-1142 के सामने वाली गली) मोदीनगर गाजियाबाद में लगभग 1500 वर्ग मी क्षेत्रफल के 200 वर्ग मी क्षेत्रफल में 8 दुकानें बनायी जा रही हैं तथा शेष में अवैध कालोनी विकसित की जा रही है। 

स्थल पर कोई स्वीकृत मानचित्र एवं स्वामित्व अभिलेख नहीं दिखाए गए। बताए गए नाम के अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। उक्त के विरूद्व ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। 

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया। लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: