ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार 24 मार्च को प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में मो0 सुभान द्वारा खसरा संख्या-582 ग्राम-मसूरी, गाजियाबाद पर लगभग 3000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल में, पवन चौधरी व मौ0 इस्लाम द्वारा खसरा संख्या-1635, कुशलिया, डासना मसूरी, गाजियाबाद पर लगभग 5000 वर्ग0मी0 क्षेत्रफल में डासना मुख्य हापुड रोड़ से सटे उत्तर तरफ निकट फारेस्ट पार्क टाउनशिप तथा कल्लू गढ़ी रोड़ के मध्य गाजियाबाद पर लगभग 3000 वर्ग0मी0 क्षेत्रफल में, ललित चौधरी व रविन्द्र चौधरी, मसूरी समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के सामने मसूरी, रेलवे फाटक रोड़, डासना स्टेशन से पीछे की तरफ, गाजियाबाद पर लगभग 8000 वर्ग0मी0 क्षेत्रफल में, शुभान पुत्र हाजी उसमान, फजरूद्दीन, रहमान, फरमान व अन्य तथा जेल इण्डिया के सामने पश्चिम तरफ लगभग 300 मी0 पर मसूरी झील रोड़, मसूरी, गाजियाबाद पर लगभग 4000 वर्ग0मी0 क्षेत्रफल में फरमान व शुभान पुत्रगण उस्मान द्वारा किये गये अनाधिकृत निर्माण/विकास कार्य पर कार्यवाही की गयी।
देखें वीडियो: -
उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी।
स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।




Post A Comment: