ग़ाज़ियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार लगातार शहर में जन-जन को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पॉलिथीन के गोदाम बंद करने के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।
मंगलवार को मोहन नगर जोन में साहिबाबाद क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव के द्वारा कार्यवाही की गई तथा पॉलिथीन के गोदाम से लगभग 27473 किलो पॉलिथीन जप्त की गई और 2 लाख का जुर्माना भी वसूला गया। मौके पर जोनल प्रभारी एसपी सिंह, तथा चीफ सेनेटरी ऑफिसर विनोद भी उपस्थित रहे।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में साहिबाबाद क्षेत्र के मसर्स हरियाणा गोल्डन ट्रांसपोर्ट गोदाम पर पहुंचकर निगम स्वास्थ्य विभाग टीम ने कार्यवाही की। पॉलिथीन जप्त करते हुए मौके पर पॉलिथीन को कांटे पर तुलवाया गया, 2 लाख का जुर्माना भी वसूला गया। भविष्य में इस प्रकार का कृत्य ना हो संबंधित को चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्र में भी लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
नगर आयुक्त द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए शहर वासियों से अपील की जा रही है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान मौके पर पुलिस का भी विशेष सहयोग निगम को मिला। प्रवर्तन दल की टीम मौके पर बनी रही, प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन के 1000 बैग को जप्त किया गया।






Post A Comment: