ग़ाज़ियाबाद : राजू मलिक। शुक्रवार 13 फरवरी को समय सायं 3:00 बजे थाना सिहानी गेट पर आगामी त्यौहारों महा शिवरात्रि, रमजान, होली, ईद उल फितर आदि को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम की अध्यक्षता में  सकुशल संपन्न हुई बैठक में DVF के पदाधिकारी गण, मंदिर और मस्जिद के पुजारी एवं मौलाना, पीस कमेटी के सदस्य तथा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। 

सभी उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों से त्योहार को शांतिपूर्ण एवं प्रेमभाव से मनाने का आग्रह किया गया। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाने की अपील की गई। बैठक में सभी सम्मानित व्यक्तियों से आग्रह किया गया है कि भाईचारा बनाए रखें और किसी भी व्यक्ति विशेष की बातों में आकर माहौल खराब ना करें, तथा प्रेम भाव बनाए रखें।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: