पुनीत माथुर। एक ऐसी जगह जहां भीम, अर्जुन, मदर टेरेसा, राजा राम मोहन राय और मृणालिनी, साथ ही रानी एलिजाबेथ, अब्राहम लिंकन, जॉन एफ. केनेडी और फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर क्रिश्चियन डायर एक साथ मौजूद रह कर आगंतुकों को देते हैं जीवन के सौंदर्य को देखने और समझने का एक महकता हुआ अवसर, वो स्थान है राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान (पूर्व नाम मुगल गार्डन)।
यहां कई महान और प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर गुलाब की प्रजातियां उगाई गई हैं। इस उद्यान में गुलाब की 140 से अधिक किस्में हैं। यहां कुछ अन्य रोचक नाम वाली गुलाब की प्रजातियां जैसे ताजमहल और एफिल टावर भी मौजूद हैं।
यहां काला गुलाब (ओकलाहोमा) और नीला गुलाब (ब्लू मून) की अद्भुत छटा भी दिखाई देती है।
![]() |
| नीला गुलाब (ब्लू मून) |
![]() |
| काला गुलाब (ओकलाहोमा) |
आप भी गुलाबों की इस खूबसूरत दुनिया को देखने के लिए राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।




Post A Comment: