ग़ाज़ियाबाद : राजू मलिक। शहर के सबसे पुराने मार्ग जीटी रोड पर मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर के बीच मुश्किलों से भरा सफर अब आसान होने वाला है। 11.91 करोड़ की लागत से 5.6 किलोमीटर दायरे में नए सिरे से सड़क बनाई जाएगी। सांसद एवं कैबिनेट मंत्री ने शनिवार दोपहर इसका शिलान्यास किया। करीब 5 से 6 माह में यह कार्य पूरा होगा जिससे लाखों वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
ज्ञात रहे मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर के बीच सालों से सड़क बहुत ही खराब हालत में है और पूरी सड़क में खड्डे बने हुए हैं जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शासन और प्रशासन के न जाने कितने आला अधिकारी इस जीटी रोड से आते जाते हैं। मोहन नगर यू टर्न पर तो हालत बद से बदतर बने हुए हैं। काफी सालों से, जबकि डीसीपी कार्यालय मोहन नगर यू टर्न पर ही है। यहां पर 10 मिनट का सफर कई घंटे में पूरा होता है वह भी रेंग रेंग कर।
ना जाने इस रोड पर कितनी दुर्घटनाएं अब तक हो चुकी हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी के कान पर अब तक जूं नहीं रेंगी और कोढ़ में खाज का काम मेट्रो स्टेशनों के पास नाले के ओवरफ्लो होने से झज्जर हुई सड़क पर सफर करना, जल निगम के सीवर लाइन डालने के बाद और भी दुश्वार हो गया। हालत यह है कि अभी 5 किलोमीटर के रास्ते को तय करने में डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगता है। उसमें भी दुर्घटनाएं होने का भय हमेशा बना रहता है।
बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने शनिवार को जीटी रोड पर सड़क को नए सिरे से बनाने के कार्य का शिलान्यास किया है। अब देखना यह है कि शासन और प्रशासन 5 से 6 माह में क्या इस कार्य को पूरा कर पाएगा या अभी गाजियाबाद जीटी रोड को और इंतजार करना पड़ेगा।




Post A Comment: