पुनीत माथुर। कल महाशिवरात्रि के अवसर पर भारतीय सेना ने अपनी नई और घातक 'भैरव बटालियन' का एक विशेष वीडियो जारी किया।
बता दें कि शिव का भैरव अवतार (काल भैरव) भगवान शिव का सबसे उग्र और विनाशकारी रूप है, जो अहंकार, अज्ञान और दुष्टता का नाश करने के लिए प्रकट हुआ।
भैरव बटालियन सेना की एक नवगठित 'लाइट कमांडो' इकाई है, जिसे सामान्य इन्फैंट्री और विशेष बलों के बीच की कड़ी के रूप में तैयार किया गया है।
ये सैनिक ड्रोन संचालित करने, सटीक हमले करने और दुश्मन के इलाके में घुसकर टार्गेट हिट करने में सक्षम हैं। इस इकाई का मूल मंत्र "Silent Watch, Deadly Kill” (मौन निगरानी, घातक हत्या) है।
भैरव बटालियन को अक्टूबर 2025 में आधुनिक युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया था। यह बटालियन तेज़ गति वाले आक्रामक ऑपरेशनों और सीमाओं पर तीव्र प्रहार करने के लिए समर्पित है।
इसका नाम भगवान शिव के 'भैरव' रूप से प्रेरित है, जो साहस और विनाश का प्रतीक है। हाल ही में इस बटालियन ने 15 जनवरी को जयपुर में सेना दिवस और 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भी अपनी ताकत दिखाई थी।
आप भी देखें और गर्व करें भारतीय सेना के जवानों पर...
![]() |
| https://x.com/adgpi/status/2022988718806794646?s=20 |
यदि ये न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो कृपया इसको शेयर करें।



Post A Comment: