ग़ाज़ियाबाद : राजू मलिक। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कौशांबी थाना क्षेत्र के मशहूर और हाई प्रोफाइल सरोवर पोर्टिको होटल में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 11 महिलाओं को हिरासत में लिया है जबकि होटल मैनेजर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस क्षेत्र से देह व्यापार की लगातार शिकायत आ रही थी पर पर्याप्त सबूत न होने के कारण इसका खुलासा होने में दिक्कत आ रही थी।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को डायल 112 हेल्पलाइन के जरिए सूचना मिली की होटल के कमरे में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जब सरोवर पोर्टिको होटल पहुंची तो छापेमारी के दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। कई युवक और युवतियां होटल के कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। कमरे के बाहर भी कई युवक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां भी प्राप्त की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होटल मैनेजर राहुल शर्मा, ग्राहकों से संपर्क साधने वाले अंकित चौहान और सुनील के रूप में हुई है। अभी ना जाने किस-किस का नाम सामने आएगा तथा जो चेहरे छिपे हुए हैं वह भी बेनकाब होंगे।




Post A Comment: