ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 12 फरवरी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राज करन नैय्यर द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में कमिश्नरेट गाजियाबाद में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में आने वाली बोर्ड परीक्षाओं, आगामी त्यौहारों, होली पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही विगत 3 वर्षों के डायल 112 पर प्राप्त इवेण्ट तथा कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में गहन मंत्रणा की गई। 

गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद के समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: