लखनऊ : अक्षय जॉली। शुक्रवार 13 फरवरी को लखनऊ एसटीएफ ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी के सफदरगंज से हिरासत में लिया है। मनोज यादव पर धमकी और जातिसूचक शब्दों के मामले में मुकदमा दर्ज था।
लखनऊ एसटीएफ की कार्रवाई से उत्तरप्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी के सफदरगंज इलाके से हिरासत में लिया गया है। वे दो दिनों से लापता बताए जा रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया और फिर कड़ी सुरक्षा में लखनऊ रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को धमकी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में मनोज यादव पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में एसटीएफ ने उन्हें सफदरगंज पुलिस को सौंप दिया।



Post A Comment: