ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता हरीश चौहान। मंगलवार को महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका (राजस्व से सम्बंधित) की जनवरी माह की मासिक प्रगति रिपोर्ट व कर-करेत्तर राजस्व विभाग से सम्बंधित समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी द्वारा उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने खराब रैंक (सी व डी) लाने वाले विभागों से स्पष्टीकरण मांगा व दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने तक सम्बंधित विभागों के वेतन रोकने हेतु निर्देश दिये। जिसमें अवस्थापना व औद्योगिक विकास, आबकारी, आवास, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, खाद्यय एवं औषधि प्रशासन, खाद्यय एवं रसद, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन, राजस्व, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, लोक शिकायत, वित्त विभागों के सम्बंधित जवाबदेही अधिकारी।
कर—करेत्तर की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि स्टाम्प देय के मांगपत्रों की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जाये। राजस्व, वाणिज्य कर, वाहन कर, मनोरंजन विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, व्यापार कर, खनन विभाग, सिंचाई विभाग, मण्डी सहित अन्य विभागों की वसूली कम होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पेशगार सभी को निर्देशित किया कि वे अपने कोर्ट में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक लक्ष्य के सापेक्ष लम्बित प्रकरण समाप्त नहीं हो जाते हैं, उक्त किसी को भी अवकाश नहीं दिया जायेगा। अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभायें, कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर, एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम जे अंजुम बी, एडीएम एल/ए अवनीश, एडीएम सिटी विकास कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।






Post A Comment: