पुनीत माथुर। ’India AI Impact Expo 2026’ 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। 

कल शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सपो का उद्घाटन किया। यह एक्सपो 5 दिनों तक चलेगा और इसमें 100 से अधिक देशों की भागीदारी है। 

इस मौके पर आइए समझते हैं कि AI (Artificial Intelligence) क्या होता है। आसान शब्दों में AI (Artificial Intelligence) या कृत्रिम बुद्धिमत्ता का मतलब है मशीनों (खासकर कंप्यूटर सिस्टम) को इंसानों की तरह सोचने, समझने और सीखने के काबिल बनाना। यह तकनीक डेटा का विश्लेषण कर निर्णय लेने और समस्याओं को हल करने में सक्षम होती है। 

आज जीवन के हर क्षेत्र में इसके उपयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। लेकिन सिक्के के दो पहलू होते हैं, और AI के साथ भी कुछ गंभीर खतरे हैं क्योंकि कई रुटीन काम अब AI कर सकता है, जिससे डेटा एंट्री, कस्टमर सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार कम होने का डर है। साथ ही AI के लिए भारी मात्रा में डेटा चाहिए होता है, जिससे निजी जानकारी लीक होने का खतरा बना रहता है।

AI का उपयोग कर किसी का भी चेहरा या आवाज़ बदल दी जाती है जिससे समाज में भ्रम और गलत जानकारी (deepfakes) फैलती है। अगर AI को भेदभाव पूर्वक डेवलप किया जाए तो AI के निर्णय भी पक्षपाती हो सकते हैं।

एक और नुकसान यह है कि हर काम के लिए AI पर निर्भर होने से हमारी अपनी सोचने और समस्या सुलझाने की क्षमता कम हो सकती है। 

संक्षेप में, AI एक शक्तिशाली औज़ार है। अगर इसका इस्तेमाल समझदारी और नैतिकता के साथ किया जाए तो यह वरदान है, वरना इसके परिणाम नुकसानदेह हो सकते हैं।

AI को और समझने के लिए आप भी सपरिवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जा भारत मंडपम नई दिल्ली में ’India AI Impact Expo 2026’ घूम सकते हैं।

आइए घर बैठे पीएम मोदी के साथ करें इस आयोजन का visit...


यदि न्यूज़ आपको पसंद आई हो तो कृपया इसको शेयर करें 🙏

Share To:

Post A Comment: