गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित महागुण मैनशन-II सोसाइटी में नव वर्ष के स्वागत और सुख-समृद्धि की कामना हेतु सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान डॉ. विष्णु दत्त आर्य के सानिध्य में वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर RWA सदस्य विवेक अरोड़ा ने कहा, "नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ करने के लिए इस हवन का आयोजन किया गया है। डॉ. विष्णु दत्त आर्य जी के मंत्रोच्चार और निवासियों की उपस्थिति ने वातावरण को अत्यंत पावन बना दिया। हम सभी के लिए मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।"
हवन के पश्चात सभी निवासियों को प्रसाद वितरित किया गया और नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।





Post A Comment: