ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी (फ्रॉड) के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन फ्रॉड जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनाँक 19.01.2026 को दोपहर 12:00 बजे से 13:00 बजे तक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA), गाजियाबाद के कॉन्फ्रेंस रूम, प्रथम तल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (VC), वित्त नियंत्रक (FC), सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आईसीआईसीआई बैंक के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं लिंक आधारित ठगी जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षित बैंकिंग उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। उपस्थित जनों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं समयानुकूल बताया।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा इस महत्वपूर्ण जागरूकता पहल के लिए आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।




Post A Comment: