ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा संभव के अंतर्गत जन समस्याओं को सुना गया। संभव में 23 संदर्भ प्राप्त हुए। अधिकांश संदर्भ निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों को समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।
निर्माण संबंधित 8, स्वास्थ्य संबंधित 5, उद्यान संबंधित 3, अतिक्रमण संबंधित 1, पार्किंग संबंधित 3, नजारत से संबंधित 1 तथा पशु चिकित्सा विभाग से 2 संदर्भ प्राप्त हुए। संभव के दौरान पार्षदों द्वारा भी नगर आयुक्त के समक्ष शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी शहर में चल रहे कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें सुनील वेद व अन्य उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को संभव में प्राप्त होने वाली समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के लिए कहा तथा समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण भी अनिवार्य रूप से करें टीम को निर्देश दिए गए।
संभव जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश उपस्थित रहे।




Post A Comment: