ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने एवं आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।
समीक्षा गोष्ठी के मुख्य बिंदु :
अपराध नियंत्रण रणनीति की समीक्षा:घटित घटनाओं का विश्लेषण कर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
गश्त एवं निगरानी व्यवस्था: कमिश्नरेट में रात्रिकालीन गश्त को और सुदृढ़ बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर बल दिया गया।
तकनीकी संसाधनों का उपयोग: सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।
कानून-व्यवस्था की प्राथमिकता: महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संगठित अपराधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में आने वाले नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण प्रदान किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नागरिकों से अपील है कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।





Post A Comment: