ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संचालित नंदी पार्क गौशाला का भ्रमण रविवार को उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक द्वारा किया गया। 

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गौ माता का तिलक कर पूजन किया गया तथा नंदी पार्क में आश्रित गौवशों को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया। 

नगर आयुक्त द्वारा चल रहे प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोबर से बना रहे प्राकृतिक पेंट को देखकर उपमुख्यमंत्री ने निगम के कार्यों की प्रशंसा की। 

नगर आयुक्त द्वारा मौके पर चल रहे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महापौर तथा नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा निराश्रित गोवंश तथा निराश्रित स्वानों की व्यवस्था हेतु चल रही योजना प्रशंसनीय है, उप मुख्यमंत्री द्वारा निगम टीम की प्रशंसा की गई।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि  उपमुख्यमंत्री ने नंदी पार्क गौशाला का भ्रमण करते हुए न केवल गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया, बल्कि नंदी पार्क गौशाला में कार्य कर रही कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों को कंबल भी वितरित किए। साथ ही कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए सुरक्षा के साथ कार्य करने के लिए भी कहा। लगभग 63 कर्मचारियों को पी पी ई किट वितरितकी गई। मौके पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विनोद कसाना वअन्य टीम उपस्थित रही।

गोबर से बन रही उपयोगी वस्तुओं का प्रचार प्रसार बढ़ाएगा निगम: 

नगर आयुक्त ने बताया कि उपमुख्यमंत्री द्वारा गोबर से बनी हुई वस्तुओं का भी अवलोकन किया गया जिसमें गोबर से खाद, बर्तन, मूर्तियों तथा दीपक को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। इसके अलावा प्राकृतिक पेंट के चल रहे कार्य को देखकर भी टीम का मनोबल बढ़ाया। गोबर से बनाई जा रही उपयोगी वस्तुओं का प्रचार प्रसार भी अधिक से अधिक किया जाए निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में हर घर तक गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गौ वंश के गोबर से बनाए जा रही उपयोगी वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए भी कार्यवाही की जाएगी। 

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष भी उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: