ग़ाज़ियाबाद। श्रृंगी ऋषि कृष्णदत्त वेद यज्ञ विज्ञान न्यास के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र कल्याण और वायुमंडलीय शुद्धि के लिए सामवेद पारायण महायज्ञ 2 जनवरी से 4 जनवरी तक इंदिरापुरम स्थित मनोकामना सिद्ध मंदिर, नीतिखंड 2 के पार्क में आयोजित किया जा रहा है, जिसका प्रारम्भ आज प्रातः आठ बजे से ओ३म ध्वजारोहण से प्रारम्भ हुआ। 

यज्ञ के ब्रह्मा यज्ञनिष्ठ आचार्य जयवीर शास्त्री जी ने यज्ञ के यजमानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यज्ञ जीवन का आधार है यज्ञ हमारी चिंतन दृष्टि को शुद्धता और पवित्रता से निर्मित करता है, स्वर्ग की कामना करने वाले हर व्यक्ति को यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ ऋषि मुनियों के तप से निष्कर्षित जीवन शैली जीने की एक महत्वपूर्ण प्रविधि है, जिसको हमें अपनाना चाहिए। इसके अपनाने से हमारे व्यावहारिक संबंधों में गरिमा आती है और हमारा जीवन महत्वपूर्ण एवं उपयोगी हो जाता है। इसलिए हम सबको जीवन में अनिवार्य रूप से यज्ञ को अपनाना चाहिए। यज्ञ में अनेक श्रद्धालुओं ने सम्मिलित हो कर आहुतियां प्रदान की और सभी के कल्याण और सौभाग्यता क़ी प्रार्थना की।

यज्ञ को संपादित करने के लिए डॉ कृष्णावतार, आचार्य डॉ कमलदीप, योगी सोहित शास्त्री,आचार्य अमित शास्त्री,अध्वर्यु नीरज शास्त्री एवं चिराग शास्त्री ने सहयोग दिया। 

यज्ञ आयोजन में कुलवंत, कपिल त्यागी, निशित पाठक, हर्ष रावत, रोहित, धीरज सारस्वत, अंकित, मोहित त्यागी, चेतेंद्र यादव, मनमोहन मखीजा, अजय जुनेजा, कमल नेगी, नरेश अरोड़ा एवं प्रदीप गुप्ता आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।



Share To:

Post A Comment: