ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कार्यवाही तेज की गई है जिसमें कचरा पृथक्करण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करने के लिए जहां गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग टीम जन-जन को जागरुक कर रही है, वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अभियान चलाते हुए जुर्माना वसूली की कार्यवाही भी कर रही है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2016 नियमावली का उल्लंघन करने पर गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम जुर्माना वसूलने की कार्यवाही को रफ्तार दे रही है, जिसमें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्विट हॉल, मैरिज हॉल, फार्म हाउस इत्यादि के द्वारा कचरा पृथक्करण न करने की दशा में जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके क्रम में आरडीसी गौर मॉल स्थित बार्बीक्यू नेशन पर मिक्स वेस्ट मिलने पर 10000 का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करने के लिए जागरूक किया गया है।
गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग टीम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर मिक्स वेस्ट पाए जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही कर रही है। जिसमें प्रथम बार उल्लंघन पर 10000 का जुर्माना, दूसरी बार उल्लंघन पर 50000 का जुर्माना तथा अंतिम बार लापरवाही पाए जाने पर 5 लाख का जुर्माना तथा ट्रेड लाइसेंस निरस्त एवं आईपीसी सेक्शन 269 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की कार्यवाही की जाएगी, अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम को बढ़ाते हुए गाजियाबाद नगर निगम के समस्त जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
शुक्रवार को कवि नगर जोन अंतर्गत क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हिमांशु भारद्वाज द्वारा आरडीसी क्षेत्र के गौर मॉल में स्थित बार्बीक्यू नेशन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि उनके द्वारा स्रोत पर कूड़े का पृथक्करण नहीं किया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए रुपए 10000 का जुर्माना वसूला गया।
गाजियाबाद नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से कचरा पृथक्करण को लेकर लगातार अपील की जा रही है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानो के साथ-साथ शहरवासियों से भी कचरा पृथक्करण के लिए अपील की जा रही है तथा निगम के अधिकृत वाहनों में ही गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करते हुए देने के लिए अपील की जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा प्रातः भ्रमण के दौरान डोर टू डोर जाकर चल रहे कचरा पृथक्करण मुहिम का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।




Post A Comment: