ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 9 दिसंबर को ग़ाज़ियाबाद क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड ने बालिकाओं तथा महिलाओं को जागरूक किया।

थाना कविनगर: -

मिशन_शक्ति_अभियान_5.0 के अन्तर्गत मंगलवार दिनांक 09.12.2025 को नगर जोन के थाना कविनगर गाज़ियाबाद क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु एंटी रोमियो टीम/ पिंक बूथ टीम द्वारा, हिंट चौराहा आरडीसी, सेक्टर 10 चौराहा राज नगर महिलाओं तथा बालिकाओं को, महिला सशक्तिकरण आत्मरक्षा  से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि के उपयोग के बारे में  बताया गया । 

थाना मधुबन बापूधाम: -

मिशन_शक्ति_अभियान_5.0 के अन्तर्गत आज दिनांक 09.12.2025 को नगर जोन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड /पिंक बूथ द्वारा सर छोटू राम कन्या इंटर कॉलेज मोरटा व रैपिड स्टेशन दुहाई व दुहाई में भिन्न भिन्न सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर महिला व छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। महिला व छात्राओं को बैड टच के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

थाना भोजपुर: -

मिशन_शक्ति_अभियान_5.0 के अन्तर्गत आज दिनांक 09.12.2025 को ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ, एण्टी रोमियो स्क्वॉड थाना भोजपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर ग्राम दौसा बंजारपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930, 108, 102, 1076 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साइबर क्राइम के बारे में बताया गया तथा जागरूकता हेतु पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

थाना अंकुर विहार: -

मिशन_शक्ति_अभियान_5.0 के अन्तर्गत आज दिनांक 09.12.2025 को ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति टीम, पिंक बूथ, एण्टी रोमियो स्क्वॉड थाना अंकुर विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण कर सेठ इंद्राज सिंह कान्वेंट स्कूल में जाकर स्टूडेंट्स और टीचर्स को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930, 108, 102, 1076 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साइबर क्राइम के बारे में बताया गया तथा जागरूकता हेतु पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

थाना कौशाम्बी: -

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत आज दिनांक 09.12.2025 को ट्रांस हिण्डन जोन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति पुलिस टीम थाना कौशाम्बी द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को बैड टच के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, असुरक्षा या समस्या होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: