ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 9 दिसंबर को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा मारपीट करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गए।
08.12.2025 को वादी नीशू चन्दपुरिया की तहरीर के आधार पर दिनांक 06.12.2025 को रात्रि में गाड़ी से वादी का मार्ग रोककर वादी व वादी के मित्र के साथ एक राय होकर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डो से मारपीट कर घायल करने के सम्बन्ध मे दाखिल की जिसके आधार पर थाना इन्दिरापुरम पर धारा 191(2),191(3),115(2),352,351(2),127(2),308(2),110,309(4) बीएनएसएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग मे अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गयी थी।
मंगलवार दिनांक 09.12.2025 को उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे 04 वाँछित अभियुक्त 1. रवि पुत्र रामपाल निवासी मकान नं0 122 प्रथम तल कडकडडूमा विलेज थाना आनन्द विहार दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष 2. दीपक सिंह पाण्डा पुत्र हयात सिंह पाण्डा निवासी प्लाट 675 शक्ति खण्ड -4 थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष 3. सूरज सिंह बिष्ट पुत्र अमर सिंह बिष्ट निवासी गली नं0 02 शक्ति विहार टल्ली जिला हल्द्वानी उत्तराखण्ड उम्र करीब 22 वर्ष 4. सुमित वरून पुत्र संतोष कुमार वरून निवासी म0नं0 256 धुकना भट्टा सिहानी विश्वासनगर गाजियाबाद थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष को 5/6 की पुलिया वैशाली से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण ने पुछताछ मे बताया कि दिनांक 06.12.2025 को रात्रि हम लोग गाड़ी से जा रहे थे। रास्ते मे जाते समय हमारी वादी पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिस कारण गुस्से मे आकर हम लोगो ने वादी पक्ष के साथ मारपीट कर दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. रवि पुत्र रामपाल निवासी मकान नं0 122 प्रथम तल कडकडडूमा विलेज थाना आनन्द विहार दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष।
2. दीपक सिंह पाण्डा पुत्र हयात सिंह पाण्डा निवासी प्लाट 675 शक्ति खण्ड -4 थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष।
3. सूरज सिंह बिष्ट पुत्र अमर सिंह बिष्ट निवासी गली नं0 02 शक्ति विहार टल्ली जिला हल्द्वानी उत्तराखण्ड उम्र करीब 22 वर्ष।
4. सुमित वरून पुत्र संतोष कुमार वरून निवासी म0नं0 256 धुकना भट्टा सिहानी विश्वासनगर गाजियाबाद थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम में मारपीट के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक अभियोग की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम



Post A Comment: