ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता व पंडित अशोक भारतीय ने संदीप त्यागी रसम की नियुक्ति पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परियोजना नमामि गंगे एवं केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल की प्रेरणा से नमामि गंगे, गंगा विचार मंच के प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

अपने रचनात्मक अभियानों व आंदोलनों के बल पर देश मे अपनी पहचान बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान संयोजक संदीप त्यागी रसम को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया संयोजक, नमामि गंगे, गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के रूप मे मनोनीत किये जाने पर संदीप त्यागी रसम को शाल पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

पंडित अशोक भारतीय ने संदीप त्यागी रसम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

संदीप त्यागी रसम से केन्द्र सरकार ने परियोजना नमामि गंगे - गंगा की शुद्धता के लिए जन भागीदारी के उद्देश्य को पाये जाने की उम्मीद जतायी है।

संदीप त्यागी रसम ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियो बालकिशन गुप्ता, पं अशोक भारतीय, सौरभ यादव, वीरेन्द्र कंडेरे सहित उपस्थित पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया।

संदीप त्यागी रसम ने अपने स्तर से मां गंगा की पवित्रता को बनाये रखने के लिए जन भागीदारी जन जागरण का हर सम्भव प्रयास करने का वादा किया है।



Share To:

Post A Comment: