ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निराश्रित गोवंशों की विशेष देखभाल ग़ाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा की जा रही है, जिसके चलते समय-समय पर निगम अधिकारी नंदी पार्क गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। 

शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भ्रमण करते हुए गौशाला की सभी व्यवस्थाओं को देखा। मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज सिंह भी उपस्थित रहे। 

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए तथा गोवंशों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त शेड लगाने के लिए निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए एवं कार्य प्रारंभ किया गया। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए गौशाला में पंखों की संख्या बढ़ाई गई। वर्तमान में 1898 गोवंश गौशाला में हैं। 

देखें वीडियो: -

नगर आयुक्त द्वारा भ्रमण के दौरान पेयजल की व्यवस्था भूसा एवं चारे की व्यवस्था को भी देखा गया। गौशाला में 63 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उनके रहने की व्यवस्था को भी नगर आयुक्त द्वारा देखा गया। 

डॉ अनुज सिंह ने बताया कि गोवंशों के पेयजल हेतु 4 बड़े नलकूप लगे हुए हैं जिनसे जलापूर्ति की जाती है। गर्मी को देखते हुए 40 पंखे गौशाला में हैं। नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार 15 अतिरिक्त पंखे भी लगा दिए गए हैं। 10 बड़े कूलर भी गौशाला में लगे हुए हैं। 

नगर आयुक्त द्वारा भ्रमण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा नियमित सफाई को बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत गोवंशों को हरा चारा डाला तथा वहां उपस्थित सभी सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों को भी सेवा भाव से कार्य करने के लिए मोटिवेट किया। 

ग़ाज़ियाबाद नगर निगम गौशाला में 963 नंदी तथा 935 नंदिनी हैं, जिनकी पूर्ण रूप से देखभाल डॉ अनुज सिंह के निर्देशन में विभाग द्वारा की जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को समय-समय पर पशुओं की मेडिकल जांच के लिए भी निर्देश दिए गए।



Share To:

Post A Comment: