ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। रविवार 28 अप्रैल को प्रथम प्रयास संस्था ने इंदिरापुरम मकनपुर में निर्धन परिवारों को भोजन में छोले कुल्चे वितरित किये। सैकड़ों लोगों ने लाइन में लगकर स्वादिष्ट छोले कुल्चे का आनंद लिया। पेट भर कर स्वादिष्ट खाना खाने के बाद बच्चों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

प्रथम प्रयास संस्था ने उन्हें निःशुल्क बेडशीट और पहनने के कपड़े भी उपलब्ध करवाए।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका रंजीता वर्मा, दीप्ति जोशी, सुनीता त्यागी, प्राची एवं शिवी शेट्टी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।




Share To:

Post A Comment: