ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। सोमवार 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय संस्था 'विश्व मैथिल मंच' द्वारा प्राचीन शिव शक्ति मंदिर, न्याय खंड 3, इंदिरापुरम में संस्था के स्थापना दिवस पर मैथिल मिलन समारोह का भव्य आयोजन  किया गया। अति प्राचीन मैथिल सभ्यता संस्कृति के संरक्षण हेतु संकल्पित संस्था नई पीढ़ी को सभ्यता के प्रति आस्तिक बनाने हेतु 15 वर्षों से प्रयत्नशील है। 

मुख्य अतिथि के रूप में देश के प्रतिष्ठित समाजसेवी पंडित नरेंद्र शर्मा एवं प्रख्यात राष्ट्रवादी कवि विधु शेखर ने मैथिल संस्कृति के प्रति अपना वक्तव्य रखा। संस्थापक डॉ विनोद कुमार झा (रि. प्रिंसिपल जमशेदपुर कॉलेज), स्वस्ति झा, प्रधान सचिव मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीदेव झा उर्फ पोलो झा (पूर्व आप्त सचिव गृह मंत्रालय, भारत सरकार), राष्ट्रीय महासचिव पीएन मिश्रा (वरिष्ठ आई.पी.एस.पटना), राष्ट्रीय संयोजक  खुशबू पाठक, राष्ट्रीय सलाहकार पं. सुरेन्द्र नाथ झा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इंद्रकांत ठाकुर ने संस्था के उद्देश्य को अपने वक्तव्य से उपस्थित मैथिल समाज को अवगत कराया।विशिष्ठ अतिथि पार्षद संजय सिंह, संजीव झा भाजपा ग़ाज़ियाबाद ने अपने विचार प्रकट किए। मंच संचालन अनिल कुमार झा द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ करिश्मा झा, अंजू झा, शारदा झा, नूतन झा, लवली झा, संगीता झा, अर्चना झा, सुधा झा, डोली, प्रियंका झा, सोनी झा, संजू झा समेत अन्य मैथलानी के द्वारा विद्यापति स्वागतगान एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को  सफल बनाने में संजय पाठक, मनीष पाठक, रूपा वीर सिंह, अमरीश झा, शैलजा, जया, संतोष ने अपना योगदान दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित मैथिल समाज ने सभ्यता संस्कृति संरक्षण के लिए संकल्प लिया। अररिया की बेटी राष्ट्रीय संयोजक खुशबू पाठक के अथक प्रयास एवं संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित समाजसेवक श्रीदेव झा उर्फ पोलो झा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।



Share To:

Post A Comment: