ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। मंगलवार 23 अप्रैल को युवा भाजपा नेता व निदेशक श्री राम गौरव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग़ाज़ियाबाद सौरभ यादव मनोज तिवारी द्वारा अतुल गर्ग के समर्थन में विशाल जनसभा में उपस्थित रहे।

भोजपुरी सिनेमा स्टार व उत्तर पूर्वी दिल्ली भाजपा से सांसद प्रत्याशी व राजनेता मनोज तिवारी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी की उपलब्धियो का बखान किया। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों से और स्थानीय निवासियों से भाजपा प्रत्याशी को पहले से कहीं अधिक से अधिक भारी मतों से जिताने की अपील की। 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा शर्मा ने कहा कि हम चुनावी प्रबंधन का अनुसरण करके अपने भाजपा प्रत्याशी को  अधिक से अधिक मतदान करके जिता सकते हैं। महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने भाजपा की नीतियों पर प्रकाश डाला।

पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने लोगों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए चल रही योजनाओं से अवगत कराया। महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने भी चुनावी प्रबंधन की सूक्ष्म चर्चा की।

महिला मोर्चा गाजियाबाद की अध्यक्ष उदिता त्यागी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियो व नीतियों का बखान किया। रनिता सिंह ने पूर्वांचल के लोगों से कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग करके भाजपा सरकार को जिताने का प्रयास करें।

इस दौरान मंडल प्रभारी संदीप त्यागी, बॉबी त्यागी, राहुल शर्मा पार्षद, प्रवीण भाटी पार्षद, रामनिवास बंसल पार्षद, उमेश भाटी, सचिन डेढा, मधुकर त्यागी, संजीव झा, करण शर्मा, सौरभ चतुर्वेदी, शैलेंद्र सक्सेना शालीमार गार्डन अध्यक्ष, प्रतीक माथुर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।



Share To:

Post A Comment: