ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। शुक्रवार 8 मार्च को इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा मंदिर में बड़े ही उत्साह एवं सास्कृतिक धार्मिक ढंग से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।  

इस अवसर पर लगभग 5000 भक्तों ने जलाभिषेक किया। बच्चों, युवाओं एवं मातृशक्ति में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष उत्साह दिखाई दिया। 

इस अवसर पर मंदिर में विशेष रूप से लगाई ग‌ई महादेव की 9 फुट ऊँची प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। सभी ने भगवान भोलेनाथ के संग सेल्फी भी ली। 

मंदिर में हरहर महादेव, बम भोले के जयघोषों के मध्य पूजा अर्चना एवं सामुहिक रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही सभी भक्तजनों ने विशेष आरती की। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।





Share To:

Post A Comment: