ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ग़ाज़ियाबाद सीट से भाजपा का जाना पहचाना चेहरा अतुल गर्ग भाजपा के घोषित प्रत्याशी हैं। ग़ाज़ियाबाद में बड़े मार्जिन से जीत हासिल करना भाजपा का लक्ष्य है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ग़ाज़ियाबाद महानगर ने अपनी योजना तैयार कर ली है।

इसी कड़ी में अतुल गर्ग इंदिरापुरम के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए रविवार को इंदिरापुरम आ रहे हैं।

संवाददाता से बातचीत में भाजपा इंदिरापुरम मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी ने बताया कि 31 मार्च दिन रविवार को हमारे गाज़ियाबाद लोकसभा चुनाव 2024 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अतुल गर्ग के प्रथम आगमन पर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।

हमें प्रधानमंत्री मोदी की अबकी बार 400 पार की प्रतिज्ञा को हर हाल में पूरा करना है।

कार्यक्रम विवरण: -

दिनाँक: 31/03/24

समय: 2 बजे दोपहर

स्थान: रॉयल एंबियंस पार्टी लॉन

कनावनी पुलिया, सीआईएसएफ रोड, इंदिरापुरम।



Share To:

Post A Comment: