ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। 4 जनवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल बीते लंबे समय से गाजियाबाद के लोगों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेस वे पर लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट की व्यवस्था की जाए। 

एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की और लाल कुआँ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलायी। 

आज दिनांक 5 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजे लाल कुआँ रेलवे ओवर ब्रिज पर गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह इस कार्य का शुभारंभ करने जा रहे हैं। 

इस सूचना से गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वीके सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता लगी तभी से इस पर कार्य जारी है। कल हम इस कार्य का शुभारंभ करेंगे और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलेगा।

Share To:

Post A Comment: