ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 5 जनवरी को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री एग्ज़िट के लिए कार्य का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन डीएम आरके सिंह ने नारियल फोड़ कर किया।

लंबे समय से गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक व लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके। इसलिए सांसद वीके सिंह ने उनके लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की ठान ली है ताकि गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों को नेशनल हाईवे से जुड़ने का मौका मिल सके। 

इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरी रूप रेखा तैयार की और आज कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट गाजियाबाद के लोगों की मांग को पूर्ण कर रहा है। एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने लाल कुआँ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलायी। 

आज गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वीके सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता लगी तभी से इस पर कार्य जारी है। इस कार्य का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलेगा।

Share To:

Post A Comment: