ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 5 जनवरी को भाजपा ग़ाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष ने नए मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की। भाजपा इंदिरापुरम मण्डल के अध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी पार्टी के अत्यंत कर्मठ और अनुभवी कार्यकर्ता हरमीत बक्शी को दी गई है।

हरमीत बक्शी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और पार्टी में विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभा चुके हैं। अभी तक वो प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के मण्डल संयोजक और मण्डल कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे।

स्वभाव से विनम्र हरमीत बक्शी की छवि एक मेहनती एवं मिलनसार शख्स की है। वो सभी को यथोचित सम्मान देने और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। इसीलिए हरमीत बक्शी के मण्डल अध्यक्ष बनने से इंदिरापुरम मण्डल के सभी कार्यकर्ता हर्षित हैं। क्या नए और क्या पुराने सभी कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि हरमीत बक्शी परिवार के मुखिया की भूमिका बहुत अच्छे से निभाएंगे। घोषणा होते ही हरमीत बक्शी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। वार्ड 100 के पार्षद संजय सिंह के कार्यालय में नए मण्डल अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया।



Share To:

Post A Comment: