ग़ाज़ियाबाद : शुभम त्यागी। इंदिरापुरम के शक्तिखंड 1 क्षेत्र में फ्लैट नंबर 318 में अवैध तरीके से बिल्डिंग निर्माण किया जा रहा है। मानकों के विरुद्ध अलग से दीवार बनाकर ऊँचाई तक चिनाई की जा रही है जो भविष्य में खतरनाक साबित होगा।
इस बात की सूचना जीडीए के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीयूष कुमार को भी दी जा चुकी है। पर अवैध निर्माण अभी भी हो रहा है। जीडीए की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आने वाले समय में यदि कोई हादसा होता है तो कौन होगा ज़िम्मेदार।



Post A Comment: