ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जेपीएस पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद त्यागी अपने ज्ञानखण्ड 4, इंदिरापुरम स्थित आवास पर रोज़ सुबह कबूतरों को दाना खिलाने का पुण्य कार्य करते हैं।

विनोद त्यागी अपने घर की छत पर रोज़ सुबह 50 किलो दाना कबूतरों के लिए डालते हैं। ये कार्य बिना नागा साल के 365 दिन होता है।

रोज़ सुबह 8 बजे से हज़ारों कबूतर विनोद त्यागी के घर के आसपास की छतों पर तारों पर जमा हो जाते हैं। दाना मिलने तक ये विनोद त्यागी की छत पे परिक्रमा करते रहते हैं।

देखें वीडियो: -

विनोद त्यागी दाना डालने से पहले अपने हाँथों से कबूतरों के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं। उसके बाद 50 किलो दाना अपने हाँथों से छत पर बिखरा देते हैं।

दाना डालते ही हज़ारों कबूतर दाने पर टूट पड़ते हैं। 

देखें वीडियो: -

संवाददाता से बातचीत में वरिष्ठ समाजसेवी विनोद त्यागी ने बताया कि परमात्मा की कृपा से वो पिछले 10 वर्षों से कबूतरों को दाना डाल रहे हैं। वो नियमित रूप से 50 किलो दाना रोज़ सुबह डालते हैं। 10 वर्ष पूर्व ये प्रेरणा उन्हें अपने भाइयों एवं अपनी पत्नी से मिली। जिसके बाद से वो और सुपुत्र शुभम त्यागी ये पुण्य कार्य करते आ रहे हैं।

देखें वीडियो: -




Share To:

Post A Comment: