ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 3 अगस्त। इंदिरापुरम शक्तिखंड 4 स्थित शमशान घाट में पीने के पानी का प्याऊ आज भरभरा कर ढह गया।

शमशान घाट के बाहर दीवार से सटा कर कूड़ा डंप किया हुआ है। कूड़े के बोझ से यहाँ की दो दीवारें पहले ही टूट चुकी हैं। आज प्याऊ भी ढह गया।

दरअसल नगर निगम और जीडीए को कई बार कंप्लेन करने के बाद भी यहाँ कूड़ा डालना बंद नहीं किया जा रहा है। जो दो दीवारें टूट गईं थीं, उन दीवारों को भी अभी तक नहीं बनवाया गया है।

आज प्याऊ भी गिरकर टूट गया है। इस स्थान पर कूड़ा डालना बंद होना चाहिए। तथा टूटी हुई दीवारें और प्याऊ बनवाना चाहिए। जीडीए और नगरनिगम के अधिकारियों को इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।



Share To:

Post A Comment: