नोएडा। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, नोएडा-41 में जुलाई 2026 के स्मार्ट लिविंग प्रोग्राम की थीम “हरितोदय” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
ये कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में उपप्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति जैन, डीन श्री पुणीत बिष्ट एवं को-इंचार्ज श्री अभिनव आनंद के समन्वय में संपन्न हुआ। गतिविधियों के संचालन में श्री शुभम शुक्ला एवं श्रीमती अर्चना शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन, भाषण, नुक्कड़ नाटक, समूह गीत, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन पर आधारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण जागरूकता रैली एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएट एजीएम श्री सैमसन, डीन श्री पुनीत बिष्ट और कोइप्ल इंचार्ज श्री अभिनव आनंद भी उपस्थित रहे।







Post A Comment: