ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 25 जुलाई को युवा समाजसेवी वैभव गुप्ता एडवोकेट, मधुर गुप्ता (मानवता संगठन) एवं वरुण गुप्ता ने एकादशी के पावन अवसर पर लोहिया नगर स्थित विशाल गौशाला में पहुँचकर धर्म सेवा का कार्य किया।

यह गौशाला उन गायों की सेवा और देखभाल करती है जो लाचार हैं तथा जिन्हें समाज ने किनारा कर दिया है। वैभव गुप्ता और मधुर गुप्ता ने गौशाला पहुँचकर गायों को चारा, गुड़ एवं अन्य पौष्टिक सामग्री खिलाकर धर्म सेवा का कार्य किया।

वैभव गुप्ता एडवोकेट ने गौशाला में समय-समय पर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सामग्री की देखरेख करने तथा भविष्य में भी निरंतर इस गौशाला की सेवा से जुड़े रहने का आह्वान किया।

मधुर गुप्ता (मानवता संगठन) ने बताया कि जिन गायों को समाज नहीं अपनाता, उनकी यहाँ उचित देखभाल होती है और उन्हें एक नया जीवन मिलता है। सभी कहते हैं कि सड़क पर घूम रही गायों को भोजन कराना चाहिए। इस संदर्भ में मधुर गुप्ता ने कहा कि सड़क पर घूम रही गाय अनाथ नहीं होतीं, बल्कि उनके स्वामी अपनी आवश्यकता के अनुसार उनसे दूध लेकर उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं।

दूध संपूर्ण समाज के लिए उपयोगी है। चाहे बच्चा हो, युवा हो या व्रत रखने वाला व्यक्ति, हर किसी के जीवन में दूध का महत्व है। लेकिन कई स्वामी यह नहीं सोचते कि वे इन गायों का कितना अनादर कर रहे हैं। ये गायें सड़क पर भटकती हैं, गंदगी, कूड़ा-कचरा और कई बार काँच जैसी हानिकारक वस्तुएँ भी खा लेती हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक पीड़ा सहनी पड़ती है।

मेरा सभी से अनुरोध है कि गाय माता का सम्मान करें। वे संपूर्ण सृष्टि के पालन-पोषण में अपना योगदान देती हैं और बिना किसी शिकायत के हर कष्ट सहती हैं। आप जब भी सड़क पर छोड़ी गई गायों के स्वामियों को देखें, तो उन्हें प्रेमपूर्वक उनकी  जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए समझाएँ।

इसी उद्देश्य से मानवता संगठन के साथी सड़क पर रहने वाले पशुओं की सेवा के साथ-साथ उन गौशालाओं में भी जाते हैं जहाँ बेसहारा गायों की देखभाल की जाती है। यहाँ गायें दूध नहीं देतीं, फिर भी उनकी सेवा और देखरेख अत्यंत श्रद्धा एवं समर्पण के साथ की जाती है। आप सभी से निवेदन है कि गौशाला से जुड़ें और धर्म सेवा में अपना योगदान दें।

धर्म सेवा का लाभ लेने वालों में एडवोकेट वैभव गुप्ता, शिवानी गुप्ता, वरुण गुप्ता, मधुर गुप्ता, अवनी एवं वियान उपस्थित रहे।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: