नोएडा : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार 8 जुलाई 2023 को भारत विकास परिषद संकल्प शाखा इंदिरापुरम के संरक्षक अनिल भारद्वाज ने असहाय, लावारिस बुज़ुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

नोएडा सेक्टर 145 स्थित 'खुशियों की ओर' नामक वृद्धाश्रम में असहाय, लावारिस, प्रभु स्वरूप 14 बुज़ुर्ग रहते हैं। जिनकी देखभाल मुख्य रूप से संचालक अशोक कुमार एवं दीक्षा बंसल करते हैं। 

अनिल भारद्वाज ने आज अपना जन्मदिन इन्ही बुज़ुर्गों के बीच हंसी खुशी के माहौल में मनाया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद संकल्प शाखा के सदस्य बड़ी संख्या में पहुँचे और सभी ने संरक्षक अनिल भारद्वाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

देखें वीडियो: -

शाखा की सदस्या कमलेश गर्ग ने गायत्री परिवार के विधिविधान से पूजन एवं दीपयज्ञ करवाया। सभी ने हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में जन्मदिन के गीत गाकर अनिल भारद्वाज के दीर्घायु होने की कामना की।

देखें वीडियो: -

तत्पश्चात वृद्धाश्रम की रसोई में तैयार स्वादिष्ट पकवानों को पहले बुज़ुर्गों को खिलाया गया। उसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने उत्सव के माहौल में स्वादिष्ट पूड़ी, छोले, चावल, रायता, हलुवे का प्रसाद ग्रहण किया।

आज जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम में एक नए इनवर्टर की व्यवस्था भी करके दी गई। बहुत सारे सदस्यों को अपने बीच में देखकर सभी बुज़र्ग बहुत खुश दिखाई दिए। एक परिवार की तरह सबसे मिलजुलकर बुज़ुर्गों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।

इस अवसर पर अनिल भारद्वाज, जय नारायण वत्स, राकेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश, डॉ एमके गर्ग, सुनील त्रिपाठी, रविंद्र मिश्रा, पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, ममता तिवारी, अनीता वत्स, कमलेश गर्ग, विमला शुक्ला, प्रभा, तृप्ति त्रिपाठी एवं मनु प्रिया आदि उपस्थित रहे।






Share To:

Post A Comment: