बीकानेर : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 2 मई। बीकानेर मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास रहने वाली तथा क्षेत्र में निवास करने वाली सभी महिलाओं से आज एक संपर्क बैठक रखी गई। गोलू जी की बगीची में जिसकी अध्यक्षता वार्ड की ही वृद्ध महिला जेठी देवी ने की। दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी गीतांजलि तथा भारतीय जनता पार्टी बीकानेर की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ अन्य के साथ पार्षद सुधा आचार्य ने वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र से लाभ अवनीत महिलाओं से संपर्क कर उनसे जानकारी प्राप्त की तथा उनको भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जो जनकल्याणकारी है तथा महिलाओं से संबंधित है उसकी विस्तृत जानकारी दी गई। 

सभा में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता जमुना साहिका, नमिता तथा आशा सहयोगिनी मधु पालीवाल एवं मिनी आंगनबाड़ी करते कार्यकर्ता रेखा आचार्य का सम्मान करके उन्हें सम्मानित किया गया एवं उनसे केंद्र के विषय में लाभार्थियों की जानकारी ली गई तथा केंद्र सरकार द्वारा केंद्र में और क्या कुछ हो सकता है उसकी भी जानकारी दी गई।

सभा के पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बीकानेर की सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केंद्र को देखकर दिल्ली से आई बहन गीतांजलि अभिभूत हो गई। जिन्होंने केंद्र पर टेलीविजन पंखा तथा शुद्ध पानी के लिए आरओ लगा देखकर खुशी जाहिर की। आंगनबाड़ी केंद्र में ऐसी व्यवस्था बहुत कम जगह मिलती है। उस पर उन्होंने वार्ड पार्षद व कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया तथा बताया कि ऐसे ही बच्चों का भविष्य बन सकता है। ज्ञानवर्धक वस्तु विषय केंद्र में खिलौने इत्यादि से बच्चों का विकास किया जा सकता है। कार्यकर्ता ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम समापन हुआ।

Share To:

Post A Comment: