ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 2 मई को वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मोंगा वार्ड 81 के प्रत्याशी धीरज अग्रवाल के इंदिरापुरम नीतिखंड एक स्थित कार्यालय पहुँचे।

ग़ाज़ियाबाद की राजनीति में विशेष स्थान रखने वाले अशोक मोंगा ने वार्ड 81 के भाजपा प्रत्याशी धीरज अग्रवाल से चुनाव के ताज़ा हालात की जानकारी ली और वार्ड प्रभारी मीना भंडारी से चर्चा की।

अशोक मोंगा के इंदिरापुरम पहुँचने की सूचना मिलते ही इंदिरापुरम के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का धीरज अग्रवाल के कार्यालय में तांता लग गया।

अशोक मोंगा ने सभी कार्यकर्ताओं के हाल चाल लिए और चुनाव में पूरी ताकत झोंक देने का संदेश भी दिया।

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वार्ड 81 के भाजपा प्रत्याशी धीरज अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान शंखनाद करके विजय का उदघोष किया गया तथा भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

देखें वीडियो: -

इस अवसर पर अशोक मोंगा के साथ धीरज अग्रवाल, मीना भंडारी, सुनीलदत्त शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद कपिल त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नेहा जैन, दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सुनील शर्मा मास्टर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, कृपा शंकर पर्वत, रजनीश पंडित, राजेन्द्र पाठक, पूर्व महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मंजू सिंह, प्रिया राठौर, आँचल कांबोज, मण्डल मंत्री अनिल कटारिया, अशोक पंडित, मुनिपाल, गायत्री तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: