ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 4 मई 2023 को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह गाजियाबाद में नगर निकाय चुनाव हेतु आयोजित जनसभाओं में उपस्थित हुए। 

सांसद वीके सिंह ने साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में गायत्री भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल, वार्ड संख्या 37 में पार्षद प्रत्याशी रवि भाटी और वार्ड संख्या 82 के भाजपा प्रत्याशी किरण देवी धर्मपत्नी कालीचरण पहलवान के पक्ष में सभी क्षेत्रवासियों से भाजपा को मतदान करने की अपील की। 

जनसंपर्क की कड़ी में जनरल वीके सिंह ने साहिबाबाद के लाजपत नगर में वार्ड संख्या 85 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद राघव के पक्ष में सभी क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया। 

इसी के साथ उन्होंने इंदिरापुरम की सोसायटी एक्सप्रेस गार्डन में वार्ड संख्या 99 भाजपा प्रत्याशी प्रीति जैन धर्म पत्नी अभिनव जैन के पक्ष में तथा वार्ड संख्या 98 में मनोज विहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ अनिल तोमर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

भाजपा के पक्ष में जो सकारात्मक माहौल है वह बेहद अदभुत है। गाजियाबाद की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के द्वारा जो कार्य कराए गए हैं, गाजियाबाद की जनता उससे बेहद संतुष्ट है। 

इसके साथ ही गाजियाबाद नगर निगम के माध्यम से गाजियाबाद के सभी क्षेत्रों में जो विकास कार्य हुए हैं, उसको गाजियाबाद की जनता ने सराहनीय बताया है। आज वार्ड 98 में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन लिया और सभी का सहयोग प्राप्त किया। 

सभी क्षेत्रवासियों से भाजपा को मतदान करने की अपील की। इसी के साथ सांसद वीके सिंह ने गाजियाबाद की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के पक्ष में भी मतदान करने की सभी क्षेत्र वासियों से अपील की। 

समस्त क्षेत्रवासियों ने जनरल वीके सिंह को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि आने वाली 11 तारीख को सभी क्षेत्रवासी भाजपा के पक्ष में अपना बहुमूल्य मतदान करके भाजपा को पुनः गाजियाबाद में विजयी बनाने का काम करेंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार को स्थापित करेंगे। 

इस कार्यक्रम के दौरान सांसद वीके सिंह ने गाजियाबाद के समुचित विकास और सामूहिक प्रयास के बारे में क्षेत्रवासियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुनः गाजियाबाद में कमल खिलेगा तो यहां ट्रिपल इंजन की सरकार होगी और विकास की यात्रा को और भी अधिक गति प्राप्त होगी। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: