गाजियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 4 मई। भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड 96 प्रत्याशी अनिल स्वामी के नेतृत्व में अशोक नगर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जहां लोगों की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल ने उपस्थित जनसमूह से वोटों की अपील की। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही सब का हित है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार मे बिना भेदभाव के हर धर्म, हर मजहब, हर वर्ग के लोगों का विकास और उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। 

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि महानगर को देश में नंबर वन पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इसके लिए आपको भी भाजपा को जिताना होगा। जिस तरह केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार में विकास को पंख लगे हैं। उसी तरह नगर निगम में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी तभी नगर का चौमुखी विकास होगा । 

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह, जगदीश साधना एवं निवर्तमान पार्षद राजेंद्र त्यागी और अनिल स्वामी ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोटों की अपील की। मौजूद लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आश्वासन दिया।

Share To:

Post A Comment: