ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 7 मई को आर्य समाज इंदिरापुरम ने न्याय खंड एक, इंदिरापुरम में बीजेपी की महापौर एवं पार्षदों के लिए विजयश्री यज्ञ किया। 

साथ ही आज आर्य समाज के मंत्री दिग्विजय सिंह आर्य एवं उनकी पत्नी मीना रानी आर्या की 17वीं वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई। आज आर्य प्रतिनिधि सभा जिला गाजियाबाद के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष कृष्ण शास्त्री का सम्मान शाल ओढ़ा कर किया गया। 

यज्ञ में पार्षद उम्मीदवार संजय सिंह, धीरज अग्रवाल, हरीश काराकोटी, अभिनव जैन सम्मलित हुए। सभी आर्य जनों ने उनको जीत का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। 

मंचासीन अध्यक्ष विनोद त्यागी, संजीव तेवतिया, सुरेंद्र त्यागी एवं स्वामी सुमेघानन्द ने सभी का शाल ओढ़ा कर स्वागत किया।

यज्ञव्रह्मा डॉक्टर वीरपाल विद्यालंकार एवं मुख्यवक्ता श्रीमती नंदिता शास्त्री आचार्य काशी एवं वेदपाठ पाडिनी कन्या महाविद्यालय की कंन्याओ ने किया। 

उसके उपरांत प्रवचन पार्षदों के उदबोधन, अध्यक्ष का भाषण, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव तेवतिया का सभी के प्रति आभार, आर्य समाज के प्रधान प्रदीप आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। नंदिता शास्त्री का मीरा आर्या प्रधाना महिला प्रकोष्ठ ने शाल ओढ़ा कर सम्मान किया।


 उसके बाद शांति पाठ किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। 

प्रमुख रूप से शोभा आर्या, सुशीला आर्या, आभा आर्या, शशि मलहन, नीलम दुआ, विद्या आर्या, राजरानी आर्या, राखी, बंदना, निशा, लक्ष्मी, प्रतिभा शर्मा, नरेश अरोड़ा, देवेंद्र गुप्ता, यज्ञवीर चौहान, आलोक चौहान, रविन्द्र चौहान, राकेश आर्य, मुरारी सिंह आर्य, जयप्रकाश आर्य, सचिन त्यागी, सरोज त्यागी, विपिन त्यागी, योग शिक्षक ललित केडिया, आनंद आर्य, यस आर्य, श्रेष्ठ आर्य, मोहन लाल, महेश सिंह कोहली, संजय चौधरी, सुभाष बोस, रोहन सिंह, राजीव जी, सीपी सैनी, मनोज गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अंकित कुमार, मोहित कुमार, संतोष माथुर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने विजय श्रीयज्ञ में भाग लिया।

Share To:

Post A Comment: