हापुड़ : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 21 मई 2023 को ग़ाज़ियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह जनपद हापुड़ में स्थित प्रीत विहार में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उपस्थित हुए। 

यहाँ पर सांसद वीके सिंह ने बीते 9 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के हुए कार्यकाल के बारे में सभी संगठन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के बारे में बताया। 30 मई से 30 जून तक भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान की तैयारियों पर वार्ता की। 

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुड़ विधायक विनयपाल आड़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतियाजी, ज़िला अध्यक्ष उमेश राणा, ज़िला प्रभारी मयंक गोयल, पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, ज़िला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं पार्टी नेतागण, पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: