ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 15 मई। इंदिरापुरम के अभयखंड तीन क्षेत्र में रहने वाली काशवी दीक्षित ने 12वीं की परीक्षा में 98.2% मार्क्स हासिल कर अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है।

काशवी दीक्षित विवेकानंद स्कूल आनंद विहार में हयूमैनिटिज़ की छात्रा हैं। वो रोज़ 7 से 8 घंटे नियमित स्टडी करती हैं।

काशवी दीक्षित ने इस बार 12वीं की परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप किया है। यही नहीं, कुल 5 में से 4 विषयों में काशवी ने पूरे स्कूल में सर्वाधिक मार्क्स हासिल किए हैं।

काशवी के माता पिता काशवी की सफलता से बहुत खुश एवं उत्साहित हैं।

काशवी के पिता कुलदीप दीक्षित ने बताया कि काशवी का रिजल्ट उसकी महीनों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता का परिणाम है। उसे डिबेट में भाग लेना बहुत पसंद है। स्कूल में डिबेट की प्रतियोगिता में वो कई प्राइज़ जीत चुकी है।

काशवी की माँ अंजली दीक्षित ने बताया कि ईश्वर में अटूट विश्वास रखने वाली काशवी रोज़ सुबह 5.30 बजे उठ जाती है। नियमित रूप से सुबह सूर्य को जल चढ़ाना और गायत्री मंत्र का जाप करना उसकी दिनचर्या में शामिल है। काशवी की सफलता उसकी मेहनत और ईश्वर तथा गुरुजनों द्वारा प्रदत्त आशीर्वाद है।

विवेकानंद स्कूल के चेयरमैन प्रधुम्न आहूजा एवं प्रधानाचार्या पूनम शर्मा काशवी के रिजल्ट से बेहद गौरवान्वित हैं। पूनम शर्मा ने बताया कि काशवी बेहद अनुशासित छात्रा है। ना सिर्फ पढ़ाई वरन जीवन के हर क्षेत्र में वो बहुत ही फोकस होकर कार्य करती है। उसका भविष्य बहुत बहुत उज्ज्वल है।

काशवी दीक्षित आईएएस अधिकारी बनकर अपने देश की सेवा करना चाहती हैं।

Share To:

Post A Comment: