ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 15 मई। इंदिरापुरम के नीतिखंड एक क्षेत्र में रहने वाले दार्विश वोहरा ने 12वीं की परीक्षा में 96% मार्क्स हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।

दार्विश वोहरा एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल, मयूर विहार फेस वन में कॉमर्स के छात्र हैं।  दार्विश ने 12वीं की परीक्षा में अपने पूरे स्कूल में थर्ड पोजीशन हासिल की है। उन्होंने अकॉउंटेन्सी और इकोनॉमिक्स इन दो विषयों में पूरे स्कूल में सर्वाधिक मार्क्स हासिल किए हैं।

दार्विश के माता पिता दार्विश के रिजल्ट से बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

दार्विश के पिता राहुल वोहरा ने बताया कि दार्विश बहुत ही अनुशासित छात्र है। वो नियमित रूप से रोज़ 6 से 7 घंटे स्टडी करता है। पढ़ाई के साथ साथ वो एक अच्छा स्पोर्ट्समैन भी है। क्रिकेट और बैडमिंटन उसके पसंदीदा खेल हैं।

दार्विश की माँ सपना वोहरा ने बताया कि दार्विश को ईश्वर में बहुत विश्वास और श्रद्धा है। वो अपनी फैमिली को बहुत प्यार करता है। साथ ही दार्विश एक एनिमल लवर भी है। वो अपने पेट थियो को बहुत प्यार करता है। थियो के साथ खेलना उसे बहुत पसंद है।

दार्विश वोहरा पढ़ाई करके चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। वो फाइनेंस की दुनिया में आगे बढ़कर कीर्तिमान स्थापित करना चाहते हैं।

Share To:

Post A Comment: