ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में  ग़ाज़ियाबाद जीटी रोड स्थित होटल वेस्ट व्यू में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष से लेकर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मुख से उनकी भाजपा सरकार में आपबीती के साथ क्षेत्रीय समस्या, प्रशासन का रवैया, किसानों की स्थिति का पूर्ण ब्यौरा लिया गया। 

कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न में प्रशासन के रवैये की अधिक शिकायत मिलने पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव मौर्या ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण किया जाएगा। 

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि सरकार की छवि खराब करने और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वालो को कतई बख्शा नहीं जाएगा। 

बैठक का शुभारम्भ महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा किया गया। नवनियुक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया के द्वारा बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। 

बैठक का समापन जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री पप्पू पहलवान ने किया। 

बैठक में प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, उदिता त्यागी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रुचि गर्ग, महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक मंजू सिवाच, विधायक नंद किशोर अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, रूप चौधरी, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, अमित भारद्वाज, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल सहित महानगर जिला टीम, मोर्चा और मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: